वैन (आरा - बिहार ब्यूरो) :: भोजपुर जिले में बने पीपा पुल मात्र साल में 2 महीने ही हटने से लोगों में खलबली मच जाती है वहीं अब पीपा पुल मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। जिससे क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।बतादे की भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के महुली और खवासपुर के बीच गंगा नदी घाट पर पीपा पुल के चालू होते ही बिहार व यूपी के सीमावर्ती इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। टेंपो, बोलेरो, स्कॉर्पियो, इनोवा, जीप और ट्रैक्टर समेत विभिन्न वाहन पुल से आने-जाने लगे हैं। जिन मोटरसाइकिलों को नाव पर लादकर गंगा पार कराने के बाद लोग उस पर सवारी कर पाते थे, अब बाइक पर सवार होकर पीपा पुल से फर्राटा भरते हुए गंगा पार कर रहे हैं। अभी लग्न का मौसम चल रहा है। लिहाजा शादी-विवाह समेत अन्य समारोहों में लोगों को पहुंचना आसान हो गया है। इससे समय और दूरी दोनों की बचत हो रही है। जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में बाढ़ के आने से पूर्व पीपा पुल को हर वर्ष की भांति जून महीने के अंत में खोलकर हटा दिया गया था। ताकि पुल का पीपा बाढ़ के प्रकोप में भी सुरक्षित रह सके। तब से गंगा पार कर खवासपुर व यूपी जाने तथा आरा जिला के विभिन्न स्थानों पर पहुंचने के लिए गंगा पार नाव से ही करना पड़ता था।जो खर्चिला, खतरनाक, समय की बरबादी व असुविधाजनक था। पांच महीने के लंबे इंतजार व असुविधाजनक यात्रा से छुटकारा मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल होना स्वाभाविक बात है। पीपा पुल पर आवागमन का शुभारंभ नरगदा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति राजेंद्र सिंह व खवासपुर के पूर्व मुखिया दयासागर यादव ने चार चक्का हल्के वाहन का परिचालन कराकर की। जिसके बाद पीपा पुल को आम यात्रियों के दो पहिया व हल्के चार पहिया वाहनों के परिचालन के लिए खोल दिया गया।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment