राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बाबा नींव करोरी समाधि स्थल

वैन (राज ठाकुर राजावत, मथुरा, उत्तर प्रदेश - 20.03.2026) :: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को धर्मनगरी वृंदावन के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक स्थलों का दौरा किया। सुबह राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात, उनका काफिला परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुँचा, जहाँ उन्होंने बाबा की समाधि पर मत्था टेका और हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अस्पताल के नवनिर्मित ओंकोलॉजी ब्लॉक (कैंसर विभाग) का उद्घाटन करेंगी, जो क्षेत्र में कैंसर उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

Responses

Leave your comment