वैन (फरीदाबाद, सुरेश मुंजाल, हिन्दू जनजागृति समिति - 22.05.2026) :: हिंदू जनजागृति समिति द्वारा धर्म, राष्ट्र एवं समाज की रक्षा के उद्देश्य से निरंतर जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। समिति समय-समय पर ‘धार्मिक धर्मांतरण’, ‘लव जिहाद’, ‘मंदिर संरक्षण’, ‘धर्मशिक्षा’ तथा ‘स्वरक्षा प्रशिक्षण’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज में जागरूकता निर्माण हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 20 मई 2026 को फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड स्थित स्नेह आश्रम में युवतियों के लिए ‘लव जिहाद’ विषय पर एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले ने उपस्थित युवतियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवतियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें सतर्क एवं सजग रहने हेतु प्रेरित करना था। अपने संबोधन में सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले जी ने कहा कि वर्तमान समय में युवतियों को लक्ष्य कर होने वाली विभिन्न घटनाओं को लेकर समाज में व्यापक चर्चा हो रही है। ऐसे में आवश्यक है कि युवतियां किसी भी प्रकार के बहकावे या प्रलोभन में आने से पूर्व तथ्यों को समझें तथा परिवार के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता, संस्कार एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता युवतियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही उन्होंने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता पर भी बल दिया।
स्नेह आश्रम के संस्थापक अरुण मेहरा तथा प्रबंधक सुनीता खुराना ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे युवा वर्ग को सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सके तथा वे जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय विवेकपूर्ण ढंग से लेने में सक्षम बनें।
इस कार्यक्रम में लगभग 25 युवतियों एवं 5 स्टाफ सदस्यों ने सहभाग लेकर इसका लाभ प्राप्त किया।
Responses
Leave your comment