रामनवमी के पावन अवसर पर बालसंस्कार वर्ग में “राम-नाम जप” कार्यक्रम का आयोजन !

वैन (कृतिका खत्री, सनातन संस्था, फरीदाबाद (हरियाणा) – 24.03.2026) :: समाज में संस्कार युक्त एवं राष्ट्रनिष्ठ पीढ़ी निर्माण करने के उद्देश्य से सनातन संस्था द्वारा नियमित रूप से बालसंस्कार वर्ग संचालित किए जाते हैं। इन वर्गों के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक आचरण तथा आदर्श जीवन शैली का शिक्षण दिया जाता है। बच्चों को सरल एवं रोचक पद्धति से श्लोक, बोधप्रद कथाएं, देशभक्ति गीत तथा विविध आध्यात्मिक खेलों के माध्यम से संस्कारित किया जाता है।

इसी क्रम में आगामी रामनवमी के उपलक्ष्य में विशेष “राम-नाम जप” सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 15 बालकों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके गुणों—जैसे सत्यनिष्ठा, मर्यादा, कर्तव्यपरायणता एवं त्याग—के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह भी समझाया गया कि दैनिक जीवन में भगवान श्रीराम की उपासना एवं नामजप का क्या महत्व है और इससे मन, बुद्धि एवं चरित्र पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ता है। इसके पश्चात सभी बच्चों ने एकाग्रता एवं भक्ति भाव से सामूहिक रूप से “राम-नाम” का जप किया, जिससे वातावरण अत्यंत पवित्र एवं भक्तिमय बन गया।

इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्था बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उनमें नैतिकता, अनुशासन एवं आध्यात्मिकता के संस्कार भी विकसित करने का कार्य कर रही है। यह पहल समाज में एक जागरूक, संस्कारित एवं आदर्श नागरिकों की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Responses

Leave your comment