वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: एक तरफ देश में जहां "बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" का नारा दिन दुगनी तेजी से गूंज रहा है वहीं दूसरी तरफ यहां ऐसे जल्लाद दिन-प्रतिदिन पैदा हो रहे हैं जो कभी किसी बेटी या महिला का चीर हर लेते हैं तो कभी किसी पर अत्याचारों का पहाड़ ढहा देते हैं। ऐसा ही एक जल्लादी मामला सामने आया है दिल्ली से सटी साइबर सिटी गुरुग्राम में जहां वीडियो में दिख रहा यह जल्लाद स्वरुप आदमी एक लाचार और बेबस महिला पर लाठियों की बरसात कर रहा है। कहने को तो यह खुद को शेर समझ रहा है लेकिन जो कृत्य यह कर रहा है उससे इसको कोई कुत्ता भी नहीं समझेगा। सविता चौधरी नाम की यह महिला जो वीडियो में लाठियां खा रही है इस वक्त अस्पताल में अपने जख्मों पर मरहम लगवा रही है। यह जल्लाद जो इसकी लाठियों से पिटाई कर रहा है कादीपुर गांव का गजेंद्र उर्फ गोलू बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक मारपीट क्यों हुई इस बात का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इस जल्लाद ने महिला से मारपीट के बाद उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस जल्लाद ने बीच बाजार में महिला के दफ्तर में घुसकर गुरूग्राम के पटौदी रोड़ इलाके में इस कृत्य को अंजाम दिया है। जल्लाद स्वरूपी इस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि महिला खबर लिखे जाने तक अस्पताल में भर्ती थी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021