व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर में मैरेज कोर्ट के बाहर आज उस वक्त एक अजब नजारा देखने को मिला जब आगरा निवासी विनीत कैनेडियन युवती जैकलीन को वरमाला पहना एक-दूजे के हो रहे थे। दोनों युवा संत श्री श्री रविशंकर की योग पाठशाला में योग गुरु हैं। दोनों पिछली साल जनवरी में बैंगलूरू के योगाश्रम में मिले थे और वहीं से दोनों की बीच मोहब्बत रंग लायी और आज इन्होने मिलकर उसको अमलीजामा पहना ही दिया। युवा दम्पत्ति आने वाले मार्च में हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी करेंगें। जैसे ही जोड़ा कोर्ट परिसर से शादी करके बाहर निकला वैसे ही लोगों का उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज़ शुरू हो गया। कैनेडियन युवती जैकलीन को हिंदी तो नहीं आती लेकिन विनीत के साथ रह कर वह एक ऐसी कविता सीख गयी जो लगभग हर भारतीय की जुबान से सुनने को मिल जाएगी। हिंदी न जानने के बाद भी कौन सी कविता सुना गयी जैकलीन आप भी सुनिये... https://www.youtube.com/watch?v=OrfOxngn-iY&feature=youtu.be
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021