व्यूज़ 24 (सूरज दुहन - सोहना, हरियाणा) :: सोहना के एक व्यवसायी पर गोली चलाने के मामले में 4 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की माने तो आरोपी 4 माह से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की 3 टीमें जुटी हुई थी। मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है कि उसने व्यवसायी पर गोली किसके कहने पर चलाई थी और उसकी मंशा क्या थी? मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था। तीन महीने पहले आरोपी अपने ही रिश्तेदारों पर गोली चला मौके से फरार हो गया था। तीन महीने से पुलिस जगह-जगह छापे मारी कर रही थी जिसमे आज उसे कामयाबी हाथ लगी जब आरोपी पकड़ा गया। आरोपी जुल्फिकार अहमद उर्फ जुल्फी 4-10-2018 को रायपुर में अपने ही रिश्तेदारों पर गोली चला के मौके से फरार हो गया था। बताया जाता है कि जुल्फी की रायपुर में ससुराल है। 6 महीने से आपस मे मन मुटाव के कारण उसकी पत्नि अपने मायके रायपुर में रह रही थी। बार-बार उनके घर वाले आरोपी के साथ भेजने से मना कर देते। इसी बात को लेकर आरोपी ने देसी कट्टे से अपने सुसराल वालो के उपर फायर किया। जब तक पुलिस पहुँचती आरोपी मोके से फरार हो चुका था। पुलिस ने आर्म एक्ट (307) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की और आरोपी को लगभग तीन महीने बाद अब पलवल रोड पर रिलायंस पट्रोल पंप के पास स्कूटी समेत गिरप्तार किया।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021