वैन (छाया बाल्मीकि - दिल्ली - 13.01.2022) :: एक तरफ जहां पिछले कई दिनों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली एमसीडी में सत्तासीन भाजपा पर हमलावर थी वहीं आज दिल्ली भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली किसी भी कीमत पर शराब की नगरी नहीं बनेगी और दिल्ली एमसीडी इनके शराब से कमाये नोटों की सफलता पर ताला लगाने को तैयार है। उनके अनुसार दिल्ली एमसीडी जितने भी ठेके खोले गये हैं, उनके खिलाफ हमलावर है और थोड़ी सी भी चूक पाये जाने पर दुकान में एमसीडी नाम का ताला या कहें सील टंगी नज़र आयेगी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021