वैन (छाया बाल्मीकि - दिल्ली - 03.01.2022) :: दिल्ली की केजरीवाल सरकार की हर गली और मोहल्ले में आबकारी निति के खिलाफ शराब की दुकान खोलने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने आज मोर्चा खोल दिया। बीजेपी दिल्ली के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केजरीवाल सरकार की शराब विरोधी निति के खिलाफ चक्काजाम का आह्वान किया था और दिल्ली वालों को परेशान करते हुए उन्होंने उसको सच भी कर दिखाया। दिल्ली के लगभग हर मुख्य चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता, नेता और समर्थक मैदान में थे। आह्वान था शांतिपूर्ण प्रदर्शन का लेकिन दिल्ली के ही कई इलाकों में यह प्रदर्शन उग्र भी होता दिखा और इन प्रदर्शनकारियों ने सरकारी नुकसान भी किया। कई जगह डीटीसी बसों में तोड़फोड़ की गई और मुख्य चौराहों पर अवरोध उत्पन्न करने से दिल्ली की ऑफिस जाने वाली जनता को परेशानी भी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में लगभग घंटे भर का चक्का जाम लोगों ने झेला, जिससे वह अपने कार्यालय नियमित समय की जगह एक से दो घंटे तक देरी से पहुंचे। देखना लाज़मी होगा कि इस विरोध प्रदर्शन का दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर कुछ असर होता है या बीजेपी का यह प्रदर्शन यूं ही व्यर्थ साबित होगा? भविष्य के गर्भ में है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Tue, Jun 11, 2024