व्यूज़ 24 (साजन सैनी - मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) :: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वॉयरल हो रहा है, जिसमें विधायक जी सुबक-सुबक कर बोल रहे है कि भाई मेरा पायलेट भाई... भाई छुटाओ मोदी जी बर्दास्त नहीं हो रहा... क्या करू देश वासियो हिम्मत रक्खो... अगर हमारे पायलेट को खरोच भी आ गई ना हम उसका नामोनिशान मिटा देंगे। ये मोदी है भरोसा रखो भाई इसपर हमारे मोदी जी पर... दिमाग खराब हो गया... क्या करू भाई। सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वॉयरल हो रही इस वीडियो की सच्चाई के बारे में जब हमने विधायक जी से जानना चाहा तो फोन पर उन्होंने सिर्फ इतना ही जवाब दिया की दुख तो होता ही है ओर इस वीडियो को मेरे बेटे ने वॉयरल कर दिया। दरअसल सीमा पर हिंदुस्तान ओर पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के चलते बुधवार को पाकिस्तान सीमा में पकड़े गए हमारे जांबाज पायलेट के लिए दुख प्रकट करते हुए विधायक जी ने अपना ये वीडियो रिकॉर्ड किया था जो सोशल मीडिया पर उनके बेटे ने वॉयरल कर दिया।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021