वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित किया। मंच पर पहुचने से पहले उन्होंने पूर्व सहकारिता मंत्री स्व0 राम प्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया तत्पश्चात मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सपा के गढ़ कनौज में एक कार्यक्रम में विशाल जनसभा को सीएम योगी ने सम्बोधित किया। उनसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अपने भाषण में कहा की स्व0 राम प्रकाश त्रिपाठी एक व्यक्ति नहीं वो गरीब व गांव की आवाज़ थे। उनकी लड़ाई हमेशा अन्याय के खिलाफ रही और वो जेल भी उसी आंदोलन के लिए गए थे। सीएम योगी ने कन्नौज में इस कार्यक्रम को प्रेरणा दिवस बताया। प्रदेश में पिछले पन्द्रह वर्षों में किस तरह के अन्याय हुए हमे मामूल है। जो पुरे देश में प्रधान मंत्री मोदी के बनने के बाद बदलाव हुआ वो ऐतिहासिक है। केंद्र में सरकार बनी तो मोदी जी का कहना था की यह सरकार गरीब की सरकार है, कोई भेदभाव नहीं होगा। केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव के ऐसी योजनाये चलाई जो जनहित में हैं। जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता वाला देश बना है, जो मोदी जी के कारण ही सम्भव हो सका है। विगत चार सालों में हमारी सेना चीन के बार्डर पर मुस्तैद है पीछे नहीं हटती और आंख में आंख डालकर हम बात करते हैं। उधर, राहुल गांधी और उनके परिवार को चुनाव के समय ही मन्दिर व जनेऊ की याद आती है। जबकि राहुल गांधी की चार पीढ़ियो ने भी कभी जनेऊ नहीं पहना होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कश्मीर में आतंकवाद की बात होती है तब कांग्रेस आतंकी संगठन लश्करे-तैयबा की भाषा बोल रही है। पिछली जो प्रदेश में सरकार थी उसे किसी विकास कार्य में रूचि नहीं थी। जबकि हमारी खनन मंत्री ने सरकार की आय केवल खनन से चार गुणी हुई। पिछली सरकार में सिर्फ जेब भरी गई और सरकार का खजाना खली कर दिया गया। पिछली सरकारो ने किसानो का शोषण किया, जबकि हमारी सरकार ने 52 लाख मीट्रिक टन की गेहूं खरीद की। पहली बार आलू किसानो के लिए नई यूनिट लगा कर आलू किसानो के हित के लिए कार्य कर रही है यह सरकार। विरोधी कह रहे हैं कि भाजपा दलित विरोधी है, यह गुमराह करने का काम किया जा रहा है। दलितों को उनका सम्मान मिलना चाहिए। हमारी सरकार की मंत्री अर्चना पाण्डेय ने महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा की मूर्ति लगाई। विपक्षियों की दलितों की राजनीति पर योगी बोले कि दलितों से पूछना चाहिए की मुस्लिम विश्व विद्यालय में आरक्षण क्यों नहीं मिलता जबकि अन्य विश्व बिद्यालय में मिलता है? भाजपा की सरकार में तो उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ है। जो भी प्रस्ताव मिलेंगे उसको पास कराया जायेगा।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Thu, Feb 8, 2024