- भाभी के साथ रेप कर देवर - भाभी के पवित्र रिश्ते को किया तार-तार - अपनों पर विश्वास करना पड़ा महंगा - 11 जनवरी के मामला, अभी तक आरोपी फरार - मायके छोड़ने के बहाने ले गया देवर अपनी भाभी को हरचंदपुर दोस्त के घर, हरचंदपुर ले जाकर किया दोस्त के कमरे पर किया रेप - पीड़िता ने घर जाकर बताई आप बीती, सोहना थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज - 4 दिनों से पुलिस के हाथ खाली, सोहना सदर थाने का मामला व्यूज़ 24 (सूरज दुहन - सोहना, हरियाणा) :: हरियाणा के सोहना में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। माँ-बेटे जैसे रिश्ते को सगे देवर द्वारा भाभी के साथ जबरन बलात्कार कर चूर-चूर कर दिया। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वह अपनी भाभी को उसके मायके छोड़ने ले जा रहा था। रास्ते मे आरोपी देवर, भाभी को अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां पर उसने जबरन भाभी के साथ अपना मुँह काला किया। लेकिन वारदात के 4 दिन बाद आज भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी देवर भाभी को वहीं बीच मझधार में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता द्वारा आरोपी देवर की लिखित शिकायत सोहना पुलिस को दे दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जोर-शोर से उसकी तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पीड़िता महिला की शादी जिला नूह के गांव बाबला में हुई थी। पीड़िता का पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर उसका देवर ननंद व उसकी सास साथ ही रहती हैं। अपनी सास के कहने पर पीड़िता देवर के साथ अपने मायके उसकी बाइक पर चली गयी। लेकिन रास्ते मे देवर की नीयत में खोट आ गया। वह अपनी भाभी को उसके मायके ना ले जाकर अपने दोस्त के घर गांव हरचंदपुर ले गया। वहां उसके साथ जबरन रेप किया। रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी भाभी अकेले ही अपने मायके पहुंची। इस मामले में आरोपी देवर के खिलाफ सोहना सदर थाना पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Thu, Feb 8, 2024