वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: हरियाणी से तस्करी कर लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से लदी कार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गश्ती दल की पीसीआर पुलिस वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए। छह घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के दौरान कार की डिग्गी उखडने से उसमें भरी शराब की बोतलें सडक पर बिखर गई। शुक्रवार तडके पुलिस की डायल 100 पी0सी0आर0 वैन संख्या यूपी 32 डीजी 1647 तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा कट के समीप खडी थी। तभी तस्करों ने पीछे से गाड़ी नंबर HR 51W 3191 से तेज रफ़्तार से पुलिस कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद तस्करों की कार भी अनियंत्रित हो गई। जिससे सिपाही राकेश शर्मा, अतुल कुमार, चालक सुभाष यादव व कार सवार पांच तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने कार से भारी मात्रा में हरियाणा ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। घटना की सूचना पर तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलांे को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि हरियाणा ब्राण्ड की अवैध शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी होती है। क्योंकि इस मार्ग पर चेकिंग संभव नहीं है। शायद तस्कर पुलिस पार्टी को निशाना बनाना चाहते थे या वाहन की गति तेज होने के कारण खडी पुलिस वैन से टकराया यह तो समय के गर्त में है लेकिन इस घटना से सतर्क पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Thu, Feb 8, 2024