व्यूज़ 24 (जोगेन्द्र सिंह - फरीदाबाद, हरियाणा) :: हरियाणा सरकार का लोकसभा चुनाव से पहले आने वाला बजट किसान, व्यापारियों, कर्मचारियों और मजदूरों के लिए अब तक का सबसे अच्छा बजट साबित होगा। यह बजट सभी वर्गों के लिए बेहतरीन रहेगा। यह शब्द विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में सड़कों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर और पीली पट्टीयों के उद्घाटन करने के बाद कहे। बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर स्थानीय भाजपा विधायक सड़क पर लगने वाली रिफ्लेक्टर पट्टी का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन करने के बाद विधायक ने शहर के विकास कार्यों के लिए जनता से सहयोग मांगा। भाजपा से विधायक मूलचंद शर्मा की मानें तो हरियाणा सरकार का बजट प्रदेशवासियों के लिए खुशियां लेकर आयेगा। विधायक ने कहा कि सरकार कर्मचारियों, मजदूर और किसान के साथ-साथ व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेगी। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करा रही है। यहां कंक्रीट की सड़कों पर पीली पट्टी लगाने का काम शुरू हो गया है जल्द ही सभी सड़कें चमकती हुई नजर आएंगी। विधायक की मानें तो यह रिफ्लेक्टर पट्टी शहर के सभी मार्गों पर लगाई जाएगी। इससे शहर को सुंदरता मिलेगी और रात के अंधेरे में होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024