व्यूज़ 24 (दिनेश मेहरा - झज्जर हरियाणा) :: झज्जर के गावँ रईया स्थित जीवन भठ्ठा से लापता एक 11 वर्षीय लड़की का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ईंट भट्ठे पर यूपी के बरेली क्षेत्र से एक प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ रह रहा है। बीती 27 दिसम्बर को उनकी करीब 11 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गयी। बेटी के लापता होने से अनहोनी की आशंका के चलते पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी अनुसार उक्त तारीख से पहले पीड़ित का पिता परिवार को यहीं छोड़ गाँव गया हुआ था। 27 दिसम्बर से मृतक बच्ची का चाचा भी गायब है जिसके चलते परिजनो को ये लगा कि बेटी चाचा के साथ कहीं अपने पिता के पास गांव चली गयी होगी। लेकिन पिता के वापस आने के बाद बेटी के उनके पास नहीं पहुँचने की बात पता चलने के बाद परिवार हरकत में आया और इसकी सूचना पुलिस को दौबारा दी। आज सुबह ईंट भट्ठे पर ही काम करने वाले कुछ लोगों ने बच्ची का अर्धनग्न शव भट्टे से कुछ दूरी पर पड़ा देखा। जिसे जंगली जानवरों ने कुछ नोच भी रखा था। ईसके बाद परिजन मौके पर पहुँचे इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर पुलिस और एफ एस एल टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर सामान्य अस्पताल भेज दिया। उक्त मामले में झज्जर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक तौर पर परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। उन्होंने परिजनों की आशंका पर चाचा के एंगल से भी मामले की जांच करने की बात कही। बच्ची के साथ रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Thu, Jun 13, 2024