वैन (हेमन्त कुमार शर्मा - भुवनेश्वर, ओड़िशा - 27.02.2022) :: भारत में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले कलिंगा स्टेडियम में जब कल भारतीय पुरुष हॉकी टीम खेलने उतरी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विपक्षी स्पेनिश टीम उसको इतनी तगड़ी टक्कर दे पाएगी। पहले क्वार्टर में लगभग बराबरी का खेल दिखाते हुए जब स्पेन के खिलाड़ियों ने अपनी लय पकड़नी शुरू की तो मैच के अंतिम क्षणों तक आते-आते उसमे इतना उफान आ गया था कि मानो भारतीय टीम उसमे कहीं बह ना जाए। लेकिन कहते हैं ना अंत भला तो सब भला। मैच खत्म होने में जब मात्र 8 सेकेंड का समय बचा था तब तक दोनों टीमें 4-4 के स्कोर से बराबरी पर थी। लेकिन तभी मिले एक पेनल्टी कॉर्नर को अपने पक्ष में भुना पाने में कामयाब हुए भारतीय खिलाडियों ने विपक्षियों के सपनों पर पानी फेर दिया। और अंत में नतीजा भारत के पक्ष में 5-4 का रहा।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Tue, Jan 23, 2024