वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोर्ट से अपने मुकदमें की तारीख से बाइक से वापस लौट रहे एक व्यक्ति पर बाइक सवार बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक गंभीर घायल हो कर तड़पता हुआ जमीन पर गिर गया। बदमाश घटना को अन्जाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत को नाजुक देखते हुए घायल युवक को जिला-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुक़दमे को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है, पुलिस जाँच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर का रहने वाला 45 वर्षीय अजीत सिंह कन्नौज कोर्ट में चल रहे अपने मुकदमें की तारीख करने के बाद देर रात लगभग 9 बजे के करीब अपने घर बाइक से वापस लौट रहा था। लौटते समय रास्ते में तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम त्योर के पास जैसे ही पहुंचा तो घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ उस पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में अपनी जान बचाने के लिए युवक ने बच कर भागने का प्रयास किया तो एक गोली उसकी पीठ के ऊपरी हिस्से में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अन्जाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। फारिंग की आवाज सुनकर गाँव के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में घायल युवक को भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है मुक़दमे को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Thu, Feb 8, 2024
On Sun, Jun 9, 2024