वैन (साजन सैनी - मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के रामराज कस्बे में पहुँचकर गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनोर प्रत्याशी कुँवर भारतेंदु को वोट देकर जिताने का आह्वान जनता से किया। वहीं मंच से बोलते हुए योगी ने काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर तंज कैसा और कहा कि एक तरफ जहां हम भारत के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के मुस्लिम लीग के साथ अपना नामांकन दाख़िल करने को आप खुलेआम देख सकते हैं। यह मुस्लिम लीग कोन था जानते हो? देश के विभाजन का कारण था यह। कांग्रेस की देश के प्रति क्या बदनीयती है, ये आप समझ सकते हो। कांग्रेस इस देश की पुनः क्षति चाहती है। उन्होंने घोषणा पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि देशद्रोह शब्द आतंकवादियों और नक्सलियों के लिए है उसे समाप्त कर देंगे। ये शब्द वो समाप्त कर देंगे और वो धारा भी समाप्त कर देंगे। जम्मू कश्मीर में हमारे बहादुर जवान भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए आतंकवाद और उग्रवाद को पूरी सख्ती के साथ कुचल रहा है। हमारा बहादुर जवान अपने शौर्य और पराक्रम से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वो सेना को मिले विशेष अधिकारों को समाप्त कर देगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके बल्की उन्होंने अपने भाषण में ये भी कहा कि पहले बहन बेटी सुरक्षित नहीं थी अब सुरक्षित हैं। घर की महिलाएं बोलती हैं कि गुंडों के झंडों को छोड़ो, तब वीरेंद्र गुज्जर भाजपा में शामिल हुए, अब गुंडों का झण्डा नहीं भाजपा के झंडे पर हैं। अपराधी या तो जेल में हैं या राम-नाम-सत्य है की यात्रा पर निकल चुके हैं। चौधरी चरण सिंह किसान नेता रहे हैं उनकी विरासत नहीं बचा पाये बेटा और पौत्र। चौधरी साहब का परिवार आज मुज़फ्फरनगर दंगाइयों के साथ खड़ा है। मुज़फ्फरनगर दंगो में इन पार्टियों का क्या रोल था? उस वक्त भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही आपके साथ थे। दंगो को अब तक भूले नहीं होंगे। 2014 के बाद भारत के युग परिवर्तन की तिथि थी, कॉंग्रेस ने कहा था कि पहला हक मुसलमान का है, मगर मोदी ने कहा यह सभी का अधिकार हैं। मिल मालिकों को गन्ना भुगतान करना होगा वरना जेल के लिये तैयार रहें। प्रियंका गांधी अयोध्या गई और डर गई। उन्होंने रामल्ला का दर्शन नहीं किया। कॉंग्रेस की सरकार थी आतंकवादी को बिरयानी खिलाती थी। मोदी की सरकार आतंकवादियों को गोला और गोली खिलाती हैं। मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं, मोदी ने देश की सेना का शौर्य मनवाया है। भारत को छठी आर्थिक शक्ति बनवाया हैं, कमल के चुनाव चिन्ह पर एक एक वोट मोदी को देना है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Tue, Jun 11, 2024