व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा के थाना छाता के पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर से खबर मिली कि कुछ लोग चेकिंग के बहाने उनका सामान बेग में रखवा लेते हैं और फिर सामान लेकर फरार हो जाते हैं। इसी सूचना के चलते पुलिस ने कड़ी चेकिंग कर इस गिरोह के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया जबकि बाकी के 3 फरार हो गए। यह लुटेरे पुलिसकर्मी बन चैकिंग के बहाने लोगों को रोकते थे और उनका सामान बैग में रखवा कर फरार हो जाते थे। पुलिस के हाथ चढ़े शातिर अपराधी रेहान अली से लूटे गए 37 हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त मध्यप्रदेश का रहने वाला जबकि फरार तीन मुम्बई के बताये जा रहे हैं। फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है और जो लोग फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024