व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के प्रति लोगों का रूझान लगातार बढता जा रहा है। पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर लोगों को अवगत करा रहे हैं। तंवर आज पलवल के विश्राम गृह में सदस्यता अभियान के बारे में पत्रकारों से रूबरू थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नायर,पार्टी के शहरी जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वात, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत भी मौजूद थे। अनंतराम तंवर ने कहा कि जननायक जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया है। सदस्यता अभियान के तहत पलवल जिले में सदस्य बनाए जा रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं और पार्टी द्वारा बनाए गए सदस्यता फार्म को भरकर सदस्य बनाऐं। सदस्यता अभियान के तहत सदस्य को पार्टी फार्म को भरना होगा और इस एवज में एक रूपए से लेकर दस रूपए तक सदस्यता शुल्क देना होगा। अनंतराम तंवर ने कहा कि जननायक जनता पार्टी की नीतियां लोक हित में बनाई गई है। पार्टी की नीतियों को देखकर काफी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे है। दूसरे राजनैतिक दलों से भी लोग जननायक जनता पार्टी में आ रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बाहरी उम्मीदवारों को जगह नहीं दी जाएगी। लोकसभा क्षेत्र व विधानसभा क्षेत्रों से ही उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी द्वारा प्रत्येक हल्के में तथा घर-घर में सदस्य बनाने की कोशिश की जाएगी। जननायक जनता पार्टी हरियणा प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024