वैन (राजीव मेहता - पंजाब) :: नारकोटिक रेंज फाजिल्का के प्रभारी कुलदीप शर्मा, ए.एस.आई. बल करण सिंह, सदर थाना के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह तथा अन्य पुलिस पार्टी ने देवर भाभी को 11 हजार 800 नशीली गोलियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए देवर-भाभी की पहचान पूजा, पत्नी लालचंद, देवर गुलशन उर्फ टीनू, पिता गुरमीत सिंह, पंडित वासी मुक्तसर साहब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सदर थाना अबोर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायाधीश मेघा धारीवाल की अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। दोनों देवर-भाभी शारदा वाली गांव के पास जा रहे हैं मुखबिर की इस खास सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों को काबू किया है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Tue, Jan 23, 2024