व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा) :: जम्मू-कश्मीर पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। हिंदूवादी संगठनों का कहना है लोकसभा चुनाव से पहले जवानों पर हुए हमले का मोदी सरकार बदला ले। हमला करने वाले मुख्य आरोपी आदिल अहमद डार को ढूंढ कर मारा जाए। आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। हिंदूवादी संगठन नेताओं ने कलेक्ट्रेट मैं पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की पाकिस्तान से डंके की चोट पर बदला लेने की मोदी सरकार को चेतावनी दी। हिंदूवादी संगठन नेताओं का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जिस घर में भारत माता जिंदाबाद के नारे ना लगें उन्हें चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दी जाए। हिन्दू कल्याण महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, मुर्दाबाद के नारे लगाए हमले को लेकर पूरे देश मे शोक की लहर है तो लोगों में काफी गुस्सा भी है। आगरा के रामबाग चौराहे पर हिन्दू कल्याण महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। कल जो पुलवामा में आतंकी हमला हुआ उसमें शहीद हुए वीर जवानो को श्रद्धांजलि दी गई। पाकिस्तान के पुतले में जूते मारे गए। वहां मौजूद लोगों ने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया। पुलवामा हमले से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को रामबाग चौराहे पर पुतला फूंका व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए व सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान को इंट का ज़बाब पत्थर से देने की मांग की साथ ही हमले में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। हिन्दू कल्याण महासभा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस हमले पर अब किसी भी मुस्लिम नेता की प्रतिक्रिया नही आई। किसी मुस्लिम संगठन के तरफ से कोई भी विरोध प्रदर्शन नही किया। लेकिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले से जहाँ पूरे देश मे शोक की लहर है तो लोगो मे पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ काफी गुस्सा भी है और सरकार से माँग है कि जल्द से जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाया जाय।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021