वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: गुरुग्राम में एक शख्स को अलाव का सहारा लेना उस वक्त महंगा पड़ गया जब कपकपाती ठंड में अलाव के सहारे के बदले उसे नसीब हुए लाठी-डंडे और बदले में उसके कीमत अपनी जान दे कर चुकाई। गुरुग्राम के डीएलएफ फेस 3 इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पत्नी को यह कहकर घर से गया था कि वह जल्द ही लौटेगा। लेकिन रात को 11:30 बजे पत्नी को एक फोन आता है कि उसके पति का किसी के साथ झगड़ा हो गया और उसको गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक तफ्तीश में सामने आया है कि मृतक का दो आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों आरोपियों ने लाठी और डंडों से पीट उसको अधमरा कर दिया। गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021