वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: हरियाणा में हाल ही में नई सरकार बनी है, जिसमें प्रदेश के गृहमंत्री की बागडोर हरियाणा में गब्बर के नाम से प्रसिद्ध मंत्री अनिल विज को दी गई है। अनिल विज लगातार एक्शन में दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते अब गुरूग्राम पुलिस भी बेहद एक्टिव दिखाई दे रही है, और लगातार बदमाशों की धर-पकड़ कर रही है। गुरूग्राम हमेशा से ही अपराध के लिए जाना जाता है। यहां आए दिन कुछ ना कुछ या कहें कोई ना कोई बड़ा अपराध नज़र आता है। लेकिन इस बार गुरूग्राम पुलिस ने एक अपराध होने से पहले ही उस बदमाश को पकड़ लिया है। जी हां, यह कोई नाटकीय कहानी नहीं है अपितु गुरुग्राम पुलिस की सच्चाई है जिसमें पुलिस ने गुरूग्राम के सैक्टर 31 में एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो कुछ बड़ा करने वाला था। यह हम नहीं बल्कि उससे बरामद 1 देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूय बयां कर रहे हैं। आपकों बता दें कि इस बदमाश का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार अपने साथ रखता था, जो की बेबुनियाद है। इस बदमाश की पहचान सुमित चौहान के नाम से हुई है। जो फिरोज गांधी कॉलोनी का रहने वाला है। गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने इस बदमाश के पास अवैध हथियार देखा है। इसके बाद पुलिस ने इसे दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब कोर्ट में इसको रिमांड पर लेने की मांग करेगी। जिससे यह पता चल पाए कि ये बदमाश क्या करने वाला था?
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021