वैन (महेश ढींगरा - कुरुक्षेत्र, हरियाणा) :: मिशन 2019 को लेकर बीजेपी जोरशोर से तैयारियों में जुटी है। हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव इसी साल होने है। इस सिलसिले में बीजेपी ने कुरुक्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक की। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है। जिसमे बताया जाएगा कि कैसे पार्टी चुनावो में बूथ जीत सकती है? वहीं, जींद में होने वाले उपचुनाव के बारे में बराला ने बताया कि कल दिल्ली में हरियाणा बीजेपी के चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक है। जिसमे उम्मीदवार का फैसला किये जाने की संभावना है। जबकि, मध्यप्रदेश में 14 साल में वंदेमातरम गीत नहीं गाये जाने को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस ने हरदम तुष्टीकरण की राजनीति की है। यही वजह है कि जनता ने उसे निचले पायदान पर भेज दिया है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021