वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 15.12.2021) :: जनपद आगरा में तैनात एक दरोगा पर गंभीर आरोप है। दरअसल देखा जा रहा है कि दूसरों को न्याय दिलाने का दावा करने वाले दरोगा से उसकी पत्नी ही पीड़ित है। मामला सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कप्तान के कार्यालय का है। दरअसल आपको बताते चलें कि संजना (नाम बदला गया, पहचान छिपाई गई) नाम की एक महिला एसएसपी आगरा के समक्ष पेश हुई। महिला ने जनपद आगरा में तैनात एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगा दिए। आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि दरोगा से एक पुत्र की प्राप्ति हुई है। बावजूद इसके दरोगा घर का राशन पानी और किराया ना देकर महिला और उसके बच्चे का उत्पीड़न कर रहा है। जिस महिला ने दरोगा पर आरोप लगाए हैं, उसका कहना है कि वर्ष 2009 में वह महिला और दरोगा सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहे थे। दरोगा ने अपने आप को अविवाहित होने का वादा करते हुए 2016 में महिला से शादी कर ली। जिससे महिला पर एक पुत्र भी है। 2018 में महिला जब दरोगा के घर पहुंची तो दंग रह गई और पैरों तले जमीन खिसक गई। जब मामला संज्ञान में आया कि दरोगा विवाहित है। इसके बाद महिला को दरोगा आगरा ले आया और एक प्लेट में रखने लगा। महिला की कई व्हाट्सएप चैटिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस चैटिंग के जरिए महिला अपने तथाकथित पति दरोगा से घर का राशन और मासूम बच्चे के लिए दूध मांग रही है। जवाब में दरोगा भी उसे सामान भेजने का वायदा कर रहा है। दरोगा पर आरोप लगाने वाली महिला सोमवार को एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह के समक्ष पेश हुई। पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी आगरा ने एसपी प्रोटोकॉल को जांच सौंपी है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने आगरा पुलिस को वह फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराए हैं। जिसमें दोनों पति-पत्नी के रूप में दर्शाए गए हैं। साक्ष्य के आधार पर महिला ने प्रार्थना पत्र के साथ व्हाट्सएप चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए हैं। यह दरोगा पूर्व में भी जनपद आगरा में चर्चित रहा है। और कई बड़े टास्क पर भी काम कर चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले की जांच में क्या सामने आता है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Tue, Jun 11, 2024