वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: देश में फिलहाल महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अनेक कदम उठा रही है। बावजूद इसके कई मनचलें अपनी हरकतों पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। ताजा मामला गुरूग्राम सैक्टर 14 का जहां पुलिस ने एक मनचलें को अपनी गिरफ्त में लिया है। देश में फिलहाल महिला सुरक्षा का मुद्दा छाया हुआ, और हरियाणा सरकार लगातार महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए अनेक कदम उठा रही है, लेकिन बावजूद इसकें मनचले बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका ताजा मामला गुरूग्राम के सैक्टर 14 से सामने आया है, गुरूग्राम में पुलिस ने ऐसे मनचले को पकड़ा है जो कि अपनी स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठकर महिलाओं को भद्दे कमेंट पास करता था और सड़क पर चलने वाली महिलाओं को छेड़ता था, जिससे महिलाएं बेहद परेशान थी। पुलिस ने इन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है, आपकों बता दें ये मनचला ABW टॉवर में फैसिलिटी मैनेजर है और एमबीए की पढाई कर चुका है। जिसका बाद वो इस तरह के काम करता हुआ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 354 तहत मामला दर्ज कर लिया है। इतना पढ़े लिखे होने के बावजूद इस तरह की हरकत करना बेहद निंदनीय है, क्योंकि जहां एक तरफ युवा पीढ़ी को महिला सुरक्षा में प्रशासन को साथ देना चाहिए वहां ऐसी हरकत बेहद शर्मसार करने वाली है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Tue, Jun 11, 2024