वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश - 09.08.2023) :: भूतेश्वर स्थित अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एनसीसी यूनिट 10 बटालियन की छात्राओं ने भूतेश्वर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के उपलक्ष्य में उन्होंने उपस्थित जनसमूह के मध्य आजादी की गौरव गाथा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छत्रपति शिवाजी और राणा प्रताप से लेकर आज तक के स्वतंत्रता संघर्ष की गौरव गाथा प्रस्तुत की गई। एन सी सी कैडट मंचन के मध्य देशभक्ति के गीत भी जोश से गा रही थी। छात्राओं की जोश से भरी प्रस्तुति पर सभी उपस्थित दर्शक जोश से भर उठे। हर बार तालियों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे के साथ सभी एनसीसी के कैडेट का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने सभी छात्राओं को साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनोरमा कौशिक , प्रवक्ता मांडवी राठौर ,दामोदर घोष ने किया। एन सी सी केडेट तमन्ना ,राधिका, नेहा, हिमांशी, गुंजन, निधि, खुशबू आदि की प्रस्तुत की उपस्थित दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर दस यूपी बटालियन के प्रतिनिधि बी एच एम उत्तम सिंह और भारत भूषण सिंह भी उपस्थित थे।
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Mar 9, 2026
On Mon, Feb 16, 2026