वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: पुलिस को चुनौती देते हुए देर रात बदमाशों ने कन्नौज में पति पत्नी की हत्या कर दी। बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, आहट सुनकर वृद्ध दम्पत्ति जागे तो निर्मम तरीके से उनकी हत्या कर दी गयी। सूचना के एक घण्टे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली के बिरतिया मोहल्ले में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया निवासी रामकिशन (55) पुत्र मुंशीलाल अपनी पत्नी विशुना (50) के साथ घर में अकेले रहते थे। दोनों ने अपनी पुत्री अजिता की शादी कर दी थी और पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार रात को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और दोनों की हत्या कर दी। सुबह सफाई कर्मी उनके घर पहुंचा और कूड़ा डालने के लिए आवाज लगाई। काफी देर तक जब वह कूड़ा डालने रोज की तरह बाहर नहीं आए तो अंदर जाकर देखा, जहां दोनों मृत पड़े थे। दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास मौके पर पहुंच गये। मृतक वृद्ध के सिर में गम्भीर चोटों के निशान हैं। वृद्धा का गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Thu, Feb 8, 2024