वैन (अलीमुद्दीन - कन्नौज, उत्तर प्रदेश) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की 72000 वाली स्कीम को समाजवादी पेंशन की नकल बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आबादी के हिसाब से किस तरह हम सब गरीबों को दे सकें खासकर महिलाओं को यह समाजवादी पार्टी करेगी और बहुत जल्दी अध्ययन करके कैसे गरीब की मदद होगी वह बताने हम जा रहे हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने बहुत पहले लोहिया आवास दिए थे। समाजवादी पेंशन ₹500 और लैपटॉप मिला लिया जाए तो लाखों रुपए गरीबों के लिए। तो एक गरीब को कम से कम लाखों रुपए मिल सकते हैं और उसके जीवन में बदलाव आ सकता। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को सेना के बारे में कम बोलना चाहिए। जिस तरह से भगवान हनुमान जी की जात बताई थी, हनुमान जी उससे बहुत नाराज हैं। इसी चुनाव में मुख्यमंत्री जी से हिसाब किताब करने जा रहे हैं भगवान हनुमान जी।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sat, Jul 27, 2024
On Thu, Jun 13, 2024
On Thu, Jun 6, 2024