व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा जनपद के थाना पिनाहट के गांव नयाबांस मे खेत मे शौच को गयी किशोरी से गांव के ही युवक द्वारा छेडखानी करने पर क्षुब्ध किशोरी ने अपने घर आकर आत्मदाह कर लिया। गांव की एक 18 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांव से बाहर शौच को अपनी सहेली के साथ गयी थी। तभी गांव के ही साधू नामक युवक ने उसे खेत मे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिससे किशोरी बुरी तरह क्षुब्ध हो गयी। किशोर के साथ गयी उसकी सहेली ने किशोरी के परिजनों को घटना के विषय में बताया तो गुस्साऐ परिजन आरोपी के घर गये। किन्तु आरोपी घर पर नहीं मिला। तभी किशोरी ने घर के एक कमरे मे अपने आप को बंद कर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घर मे धुआं उठता देख चीख पुकार मच गयी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तब तक किशोरी बुरी तरह जल चुकी थी और उसने दम तोड़ दिया था। वहीं घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुच गयी व सीओ बाह सत्यम तथा एसपी पूर्वी नित्यानंद राय भी मौके पर पहुच गये। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। किशोरी के परिजनों के बताने पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी किन्तु आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद समूचे गांव मे दहशत का माहोल बन गया। थानाध्यक्ष पिनाहट शेरसिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा अभी तहरीर नही आयी है। परिजनों के कहने पर आरोपी के घर पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपी घर से भाग गया।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021