व्यूज़ 24 (जोगेन्द्र सिंह - फरीदाबाद, हरियाणा) :: आखिर कहाँ सुरक्षित रहेंगी बहन - बेटियां? घर हो या बाहर, बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नजर नहीं आती। इसका जीता जगाता नजारा देखने को मिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में जब दो सगी बहने अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। कुछ बदमाशों ने न केवल उनके साथ छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हए उनका पर्स छीन कर भाग गए। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक उस पर्स में उनके कुछ जरुरी कागजात सहित लगभग साढ़े सत्रह (17,500) हजार रूपये भी थे। घटना के बाद पीडित लड़कियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस दोनों बहनों के बयान पर मामला दर्ज कर उचित करवाई की बात कर रही है। उधर, दोनों पीड़िताओं के मुताबिक ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी की तभी कुछ बदमाशों ने न केवल उनके साथ छेड़छाड़ की बल्कि उनका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हए उनका पर्स छीन कर भाग गए। घटना के बाद पीडित लड़कियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले में जब पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की घटना के तुरंत बाद सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। जिसके बाद पीड़ित लड़कियों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021