"वैलेंटाइन-डे" पर हिन्दू महासभा बोली "नो प्यार इन बीच बाजार"

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताजनगरी आगरा में जहां युवाओं पर "वैलेंटाइन-डे" का खुमार देखा जा रहा है वहीं हिन्दू संगठन इस तरीके का विरोध कर रहे हैं।
हिन्दू कल्याण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट के नेतृत्व तमाम महिला-पुरुष कार्यकर्ता सुभाष पार्क पहुंचे और वैलेंटाइन-डे के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए पार्क में बेठी युवतियों को भगा दिया गया। जाट ने कहा कि आज भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गयी थी। उसी के तहत आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर भारतीय संस्कृति अपनाने की बात लड़कियों को समझाई गयी है।

Responses

Leave your comment