वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश के श्री धाम वृंदावन में कालिंदी आरती घाट, केसी घाट पर विश्व प्रसिद्ध यमुना महारानी की "महाआरती" करने वाले गंगा बाबा महाराज ने व अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य रसराज मृदुल महाराज ने अनेकों यमुना भक्तों के साथ प्रकृति स्वरूपा यमुना महारानी व यमुना महारानी के भाई यमराज से प्रार्थना की, कि, बिगड़े हुए इस हालात में "कोरोना वायरस" रूपी दैत्य का संहार करें। यमुना महारानी प्रकृति स्वरूपा है और प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने से और प्रकृति के द्वारा बनाए गए नियमों का मनुष्य जब पालन नहीं करता तो "कोरोना" जैसे वायरस जन्म लेते हैं। इसलिए यमुना महारानी से प्रार्थना कर महामारी से सभी देशवासियों व विश्व में मानव जाति की रक्षा के लिए प्रार्थना की गई। इसमें प्रमुख रुप से "यमुना महा-आरती" के संस्थापक आनंद स्वरूप गंगा बाबा जी महाराज व अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य रसराज मृदुल व यमुना महा-आरती के व्यवस्थापक श्यामसुंदर भंडारी बाबा युवराज झांसी से विशेष रूप से इस आयोजन में सम्मिलित होने पहुंचे। बांके बिहारी सोनी व दिल्ली से आए हुए सचिन और प्रतीक ने देश-विदेश से आये हुए श्रद्धालुओं के साथ यमुना महारानी के चरणों में पूजा अर्चना कर "कोराना वायरस" से रक्षा करने की प्रार्थना की।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021