व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: खून से सने कपड़े पहने हुए युवक थाना मंसुखपुरा पहुंचता है। वहां बैठे पुलिसकर्मी उसे देख हैरान थे, तभी युवक बोलता है, कि साहब पत्नी बदचलन थी, इसलिए उसको यार के साथ मार दिया। पुलिस पहले तो कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन जैसे ही हकीकत तक पहुंची, तो वहां बैठे पुलिस वालों के होंश उड़ गए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर पहुंच गई। मामला आगरा के थाना मंसुखपुरा के गांव बड़ापुरा का है। यहां का रहने वाला युवक किसान है। बताया गया है कि वह खेत पर काम करने के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। युवक अचानक ही खेत से घर वापस आ गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे को खुलवाने के लिए प्रयास किया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वह दरवाजे में तेज धक्का देकर अंदर खुसा, तो वहां पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख उसके होश उड़ गए। वहीं पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने घर में रखे फावड़े से पत्नी के साथ उसके प्रेमी की हत्या कर दी। इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद ही थाना मंसुखपुरा पहुंच गया और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021