- देश दुनिया से "वैलेंटाइन-डे" मनाने ताज पहुंचे प्रेमी - सुर्ख गुलाब और सेल्फी के साथ प्यार चढ़ा परवान व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताजनगरी में वेलेंटाइन-डे का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। देश-दुनिया से तमाम प्रेमी-प्रेमिका मुहब्बत की निशानी ताजमहल के साये में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर "वेलेंटाइन डे" मना रहे हैं। मुहब्बत की बेमिसाल तामीर ताजमहल के साये में वेलेंटाइन डे की धूम है। इस मौके पर देश-दुनिया से "वैलेंटाइन डे" मनाने ताज महल पहुंचे प्रेमी युगलों ने ताज के साए में अपनी मोहब्बत का इजहार किया। ताजमहल में प्यार का इजहार सुर्ख गुलाब देकर नहीं, बल्कि सेल्फी लेकर किया गया, तो विदेशी कपल्स ने एक दूसरे को किस कर वेलेंटाइन डे विश किया। "वेलेंटाइन डे" के दिन ताज के मेहताब बाग में प्रेमी युगलो का जमावड़ा रहा। इस दौरान देसी और विदेशी कपल ताजमहल के साये में प्यार का इजहार करते नजर आये। प्रेमी युगलों का कहना था कि वेलेंडाइन डे विश करने के लिए ताजमहल से अच्छा कोई और स्थान नहीं हो सकता। इसलिए आज हम ताजमहल के सामने अपने प्यार का इजहार कर वेलेंटाइन डे मना रहे हैं।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Tue, Jan 23, 2024
On Thu, Jun 13, 2024