वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 08.10.2022) :: आगरा के बिजली घर चौराहे पर शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई। वह अचानक गिर पड़े थे। साथी होमगार्ड उन्हें इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया।
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के नगला कोरई निवासी होमगार्ड लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी बिजली घर चौराहे पर थी। वह लगभग सवा 10 बजे बिजली घर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। ट्रैफिक संचालन के दौरान अचानक सड़क पर गिर गए।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment