अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मथुरा-वृन्दावन से दिनेश शर्मा को बनाया विधायक प्रत्याशी

वैन (जगदीश गोकुलिया - मथुरा - 23.12.2021) :: अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता जी सुभाष चंद बोस की पड़पोती सुश्री राज्यश्री जी के निर्देश के अनुसार मथुरा वृन्दावन विधानसभा से कट्टर हिन्दू नेता दिनेश शर्मा को विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रदेश प्रवक्ता श्री रामविलास चतुर्वेदी ने प्रेस बार्ता में बताया कि हिन्दू महासभा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशी उतारेगी और मथुरा वृन्दावन से दिनेश शर्मा के रूप में पहला प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा देश की सबसे पुरानी पार्टी है, हिन्दुओं की और राम जन्मभूमि का अयोध्या वाला केस 70 वर्ष तक लड़ा और जीता। अब हिन्दू महासभा कृष्णा जन्मभूमि मथुरा से ईदगाह को हटाने का केस लड़ रही है जिसमें दिनेश शर्मा उर्फ़ दिनेश कौशिक मथुरा सिविल न्यायालय में मुख्य वादी / पक्षकार हैं। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि दिनेश शर्मा कृष्णा जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे हैं तो मथुरा वृन्दावन के कृष्णा भक्त और सभी कटटर हिन्दू दिनेश कौशिक को वोट करेंगे। हिन्दू शेरनी जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि हिन्दू महासभा देश की क्रन्तिकारी पार्टी है और देश की जनता हिन्दू महासभा को दिल से चाहती है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बड़े बड़े मंत्री यमुना जी को शुद्ध करने के नाम पर घोटाला कर गए लेकिन शुद्ध नहीं कर पाये और यमुना भक्त आज भी निराश हैं। नगर अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि मथुरा वृन्दावन विधानसभा के लोग दिनेश शर्मा को विधायक बनाना चाहते हैं। जिला उपाध्यक्ष श्री निरंजन गुर्जर ने कहा कि कृष्णा भक्त और सभी संत समाज दिनेश शर्मा को पहले भी आशीर्वाद दे चुके हैं। इस मौके पर नीतू सिंह, जिला सचिव आशू दीक्षित, जीतू ठाकुर, एडवोकेट रामप्रकाश शर्मा, एडवोकेट राजवीर ठाकुर, पवन चौधरी, दिगम्बर चौधरी, ब्रजेश शर्मा, महेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया।

Responses

Leave your comment