मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा विधिवत सम्पन्न

वैन (रामा शंंकर प्रसाद - आरा, बिहार) :: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत भोजपुर जिले के ईचरी पंचायत के भेडरी गांव के समीप कार्यस्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने बागवानी मिशन के तहत पॉली हाउस में जरबेरा फूल की खेती, ड्रिप सिंचाई पद्धति पर आधारित मिश्रित खेती वर्मी, कंपोस्ट पीट, डी कंपोजर पीट, कृषि यांत्रिकीकरण मेला, परिवहन मेला किसान गोष्ठी, सरकारी योजनाओं का स्टॉल भ्रमण तथा मत्स्य पालन हेतु जीर्णोद्धार किए गए तालाबों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को संचालित सम्पूर्ण कार्यों से अवगत कराया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने 66 वर्षीय महिला कृषक श्रीमती कांति किरण द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत सरकारी अनुदान से 2000 वर्ग मीटर मे जरबेरा फूल संरक्षित पॉलीहाउस का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार के रूप में उनके द्वारा विकसित पॉलीहाउस एवं जरबेरा फूल की खेती के बारे मे कृषक श्रीमती कांति किरण से जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने टपकन सिंचाई पद्धति पर आधारित अमरूद एवं सब्जी की मिश्रित खेती का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समग्र गव्य विकास योजना के तहत जिला के 5 लाभुकों को प्रथम चरण के अनुदान का चेक प्रदान किया तथा फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 15 कृषकों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सातवें मुख्यमंत्री ने कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत चार प्रखंडों के जीविका संकुलन को 10 लाख रूपये के कृषि यंत्र बैंक की स्थापना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कोईलवर प्रखंड के शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, बिहिया के मिलन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, पीरों के नारी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, संदेश प्रखंड के आदर्श जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कृषि बैंक में ट्रैक्टर, हैप्पी सीडर, पैडी थ्रेशर, गेहूं थ्रेशर, कल्टीवेटर पावर स्प्रेयर पावर पैड़ी वीडर यंत्रों का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 4 लाभुकों को क्रय किए गए वाहनों की चाबी सौंपा गया तथा कुल 60 लाभुकों के बीच वाहनों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा सरकार के विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 25 स्टॉल का भ्रमण कर अवलोकन किया तथा कृषि विभाग के भूमि संरक्षण द्वारा कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से छ: निर्मित तालाबों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री विनोद कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के अलावा भोजपुर के जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Responses

Leave your comment