वैन (अनूप कुमार - गोंडा, उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डुमरियाडीह कस्बे में गोण्डा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखे कटाक्ष किये। शुरुआत में उन्होंने कहा कि जब देश का जवान शहीद होता है तो कांग्रेस के शाही परिवार के साथ-साथ सुर में सुर मिलाते हुए सपा व बसपा उसकी शहादत पर सवाल खड़ा करते हैं। ये लोग आतंकियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं। कांग्रेस सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद देश के 270 जनपदों में था। मगर भाजपा शासन में पांच से छह जिलों में सिमट कर रह गया है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा के डुमरियाडीह के राजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि एक समय आतंकवादियों के लिए सहानभूति और जवानों की शहादत पर सवाल उठाना देश की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बन गया था। बीते 10 वर्षों तक कांग्रेस शासन के दौरान आतंकवाद और नक्सलवाद देश के अधिकांश भाग में फैल गया था, लेकिन पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार में अब यह पांच से छह जिलों में सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के सभी लोगों को समान रूप से विकास का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि चार करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन, सात करोड़ परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, साढ़े नौ करोड़ परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, साढ़े 12 करोड़ किसानों के खाते में छह हजार रुपए वार्षिक का अनुदान, 15 करोड़ युवाओं को प्रधानमंत्री स्किल मिशन के तहत सहयोग, 37 करोड़ गरीब लोगों का जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने तथा 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लिए पांच लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जैसा काम नरेन्द्र मोदी ही कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार देशभर में जन आंदोलन बन गया है। देश का नागरिक मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। आज से तीन साल पहले गोण्डा, श्रावस्ती और बलरामपुर जैसे जिलों में सड़कों की स्थिति यह थी कि चलना मुश्किल हो गया था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के मिशन में देश की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। अपनी ऊर्जा को पहचानने की जरूरत है। आतंकवाद और नक्सवाद फैलाने वालों के साथ किसी भी स्थिति में नरमी नहीं बरती जायेगी। आज भारत की शक्ति के कारण पाकिस्तान अलग थलग पड़ गया है। एक बार और मोदी को मौका दीजिये फिर देश के पराक्रम का लोहा पूरा दुनिया मानेगा। अब समय बदल गया है। घर में घुस कर दुश्मनों से बदला लेने का काम केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।यहां कैसरगंज से बृज भूषण शरण सिंह व गोंडा के सांसद पद के प्रत्याशी कर समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment