आयुर्वेद विकास प्रदर्शनी में लोग ले रहे मधुमेह की जानकारी

वैन (हरीश पाठक - भरतपुर, राजस्थान) :: राजस्थान के भरतपुर में जसवंत प्रदर्शनी मेले में आयुर्वेद विभाग द्वारा लगाई गई आयुर्वेद विकास प्रदर्शनी में मधुमेह रोग के लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश दीक्षित ने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य दिनचर्या के बारे में जागरूक बनाना और आदर्श जीवन शैली बारे में बताया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में गलत दिनचर्या और खान-पान के कारण हृदय रोग एवं मधुमेह की बीमारी हो रही है, इसलिए इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मधुमेह मुक्त भारत रखा गया है। इसके तहत आम जनता को आदर्श जीवन शैली और खानपान से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। इससे मधुमेह रोग को समय रहते ही ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन के घर में रसोई के अंदर जो सामान होता है जैसे जीरा, हींग, धनिया, आंवला, बहेड़ा पदार्थों से सरल चिकित्सा उपाय बताए जा रहे हैं और आदर्श जीवन शैली के बारे में जानकारी दी जा रही है। क्षेत्रवासी शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Responses

Leave your comment