Menu
- गिरिराज जी के जयकारों से गूंज उठी गिरिराज तलहटी उत्तर प्रदेश (राज ठाकुर राजावत - गिरिराज जी - 05.11.2021) :: गिरिराज तलहटी गोवर्धन में कछु माखन को बल बढ़ो कछु गोपन करी सहाय।श्री राधे जी की कृपा से गिरवर लियो उठाय।गिरिराज धाम गोवर्धन में इस समय दीपावली गोवर्धन पूजा का पांच दिवसीय महोत्सव चल रहा है। जिसमें देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ का सैलाब गोवर्धन में उमड़ रहा है।शुक्रवार को गिरिराज तलहटी में पूरे भारतवर्ष से लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने गोवर्धन पहुंचे।साथ ही विदेशी भक्त भी काफी संख्या में गिर्राज पूजा और अन्नकूट महोत्सव में शामिल होने गोवर्धन आए।सर पर छप्पन भोग की सुंदर टोकरिया सजाकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई और उसके बाद गिरधारी गोडिया मठ मंदिर में जमकर भगवान का पूजा अर्चन कर सँकीर्तन किया और आनंद मैं सराबोर होकर जमकर झूमें। अमेरिका और अन्य देशों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी भाषा में गिरिराज जी की महिमा का गुणगान किया और इस पावन अवसर को अपने लिए आनंदमई बताया।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से स्वयं एस पी देहात श्रीशचंद्र ने दानघाटी मंदिर परिक्रमा मार्ग इत्यादि का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।वही गोवर्धन सीओ गौरव तिर्पाठी और थाना प्रभारी राजकमल सिंह याता यात व्यवस्था बनाने के रोड़ पर भृमण करते हुए नजर आए।
On Mon, Apr 29, 2024
On Sun, Apr 28, 2024