- अवैध शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा - हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली के नीचे छिपा कर लायी गयी शराब वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 28.10.2021) :: हरियाणा से सस्ती दर पर शराब लाकर आगरा में बेची जानी थी। उससे पहले ही सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने चार शराब तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से हरियाणा मार्का रेस 7 की 98 पेटी शराब बरामद की गई। सदर थाने में संवाददाताओं से बात करते हुए एसपीसिटी ने बताया कि सूचना पर थाना सदर पुलिस ने हरियाणा से ट्रैक्टर ट्रॉली में पराली के नीचे छुपा कर 70 पेटी और उसके पीछे आ रही कार से 18 पेटी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब लेकर यहां बेचते हैं, जिससे उन्हें काफी मुनाफ़ा होता है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम अमन, अंशु, सुमित और अनिकेत बताये गए हैं। उनके पास से कुल 98 पेटी शराब, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और कार पकड़ी गई है। पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर सदर प्रमोद पवार व थाने का अन्य स्टाफ रहा।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Sun, Jun 9, 2024
On Thu, Sep 30, 2021