वैन (लोकेन्द्र कुमार - बिजनौर, उत्तर प्रदेश) :: बिजनौर शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने खून से लथपथ हालत में शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि जनपद बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी अशोक कुमार रात्रि 11:00 बजे शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर अशोक को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के पुत्र हिमांशु ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर आपसे रिश्तेदारों में विवाद चला रहा है। इसी को लेकर हत्या हुई है। फिलहाल मामलें की जांच की जा रही है।
On Wed, Feb 26, 2025
On Wed, Jan 29, 2025
On Tue, Jan 28, 2025
On Thu, Nov 7, 2024
On Sun, Oct 1, 2023
On Thu, Feb 8, 2024
On Sun, Jun 9, 2024