व्यूज़ 24 (जोगेन्द्र सिंह - फरीदाबाद, हरियाणा) :: हरियाणा के फरीदाबाद में लगने वाला वार्षिक सूरजकुण्ड मेला आज विधिवत प्रारम्भ हो गया। 33 वें सूरजकुण्ड मेले के उद्घाटन के अवसर पर आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंदर फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद पहुंचे। दोनों नेताओं ने रिब्बन काटकर इस अंतर्राष्ट्रीय मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार फूल, थाईलैंड के एम्बेसडर, मंत्री कृषणलाल पंवार, राव नरवीर, विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, सीमा तिरखा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। मेले में विशेष रूप से बनाये गए रायगढ़ के किले में शिवाजी की प्रतिमा के साथ खड़े होकर सभी प्रमुख अतिथियों ने सेल्फी का भी आनन्द लिया।
On Thu, Oct 16, 2025
On Wed, Oct 1, 2025
On Fri, Sep 26, 2025