वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: हिन्दी फिल्मों के मशहूर निर्देशक करण जौहर आज दोपहर लगभग 3 बजे फतेहपुर सिकरी पहुंचे जहां उन्होंने महान सूफी सन्त हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर हाज़री लगाई। पीरज़ादा सैफ़ मियां चिश्ती ने उनको चादर और गुल पोशी करवाई और दुआ पढ़ी। सैफ मिया ने कारण जौहर को बाबा की महिमा के बारे में बताया। करण जौहर ने सैफ मियां से फतेहपुर सीकरी में शूटिंग करने की इच्छा भी जतायी। करण जौहर ने बुलंद दारवाजा और भारतिय पुरातत्व बिलडिंग का अवलोकन भी किया।
On Wed, Apr 30, 2025