Menu
व्यूज़ 24 (राजीव मेहता - यमुनानगर, हरियाणा) :: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सरस्वती जन्मोत्सव के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2019 का आयोजन 6 फरवरी से 10 फरवरी तक किया जा रहा है। जिला में यह आयोजन 6 फरवरी को आदिबद्री व सरस्वती नगर में किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त गिरीश अरोरा ने कैम्प कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी और निर्देश दिए कि सम्बंधित अधिकारी सरस्वती महोत्सव के आयोजन के लिए तुरंत आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं 5 फरवरी को सरस्वती महोत्सव से सम्बंधित अधिकारियों के साथ आदिबद्री क्षेत्र व सरस्वती उदगम स्थल का दौरा करेंगे और प्रबंधों का जायजा लेंगे। उपायुक्त गिरीश अरोरा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2019 के दौरान 6 फरवरी को आदिबद्री में सुबह 11 बजे मंत्रोच्चारण व श्लोको उच्चारण के साथ-साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और सरस्वती नगर के जनता कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी व यहीं पर सरस्वती विरासत की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2019 में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल सहित हिमाचल प्रदेश विधान सभा के स्पीकर, हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा व भू-गर्भ एवं खनन मंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आदिबद्री क्षेत्र में इस कार्यक्रम की जिला के शिक्षण संस्थाओं के लगभग 5000 विद्यार्थी शोभा बढ़ाएगे। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2019 के सफल आयोजन के लिए जिला यमुनानगर में बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है और उनकी सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रबंधों को समय रहते पूर्ण कर ले। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त केके भादू, बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, नगराधीश सोनू राम, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, डीआरओ अभिषेक, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी, उप जिला शिक्षा अधिकारी अनुप कोठीयाल, एपीसी डॉ. धर्मवीर व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
On Mon, Apr 29, 2024
On Sun, Apr 28, 2024