2021 तक दोगुनी होगी किसान की इनकम - भारतीय जनता पार्टी

वैन (वर्षा सिंह - कुरुक्षेत्र, हरियाणा) :: भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक धूमन सिंह किर्मच ने अनाज मण्डी पिहोवा में रविन्द्र वड़ैच के संस्थान पर भीड़ को सम्बोधित करते हुआ कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर किसानों के गरीब व्यक्तियों के हित में फैसले ले रहे हैं उसका सीधा-सीधा असर 2021 में किसान की आय दोगुनी होने पर सामने आ जाएगा जिससे प्रदेश और देश का किसान कर्ज मुक्ति की ओर बढ़ेगा। विगत हो कांग्रेस ने 60 साल के अपने कार्यकाल में देश को कर्ज में डुबो दिया था। किसान और आम आदमी उस कर्ज की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। लेकिन जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आई किसानों की कर्ज मुक्ति का साधन शुरू हो गया। इसमे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अनुसार अभी हरियाणा के सभी जिला आयुक्तों को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। उनसे राय मांगी है जिसमें किसानों की आय दोगुनी करने व किसानों को अंतरिम राहत व पेंशन जैसे मुद्दों पर रिपोर्ट मंगाई है। जिससे किसान की खुशहाली और गरीब व्यक्ति का उत्थान हो सके। इसको लेकर सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। अभी तक जितने भी योजनाएं चलाई हैं वह किसानों के हित में हैं चाहे वह किसी भी बिरादरी का क्यों ना हो।
धुमन सिंह ने कहा जिस तरह से गांव में फसलों के लिए फसल बीमा लागू की गई, बीजों का वितरण आसान किया गया, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए नीम कोटेड यूरिया दिया गया एवं आज तक के इतिहास में खराब फसल का मुआवजा किसी भी सरकार ने नहीं दिया। ऐसी योजना हमारी सरकार में किसानों के लिए बढ़ाई है। उन्होंने कहा किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हरियाणा प्रदेश खेती पैदावार में पूरे देश में दूसरे-तीसरे नंबर पर है, जो कि हरियाणा के किसान के लिए खुशी की बात है। इस अनुपात में हरियाणा का किसान समृद्ध हो ऐसी योजना मनोहर सरकार बना रही है। इसके अलावा जो भी योजनाएं किसानों के हित में हों वह गरीब व्यक्ति के हित में हो ऐसा सरकार करने जा रही है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 10% आरक्षण को गरीब स्वर्ण को देना बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि गरीब व्यक्ति की कोई जात-धर्म नहीं होता। ऐसे लोगों के उत्थान के लिए मौजूदा सरकार ने यह निर्णय लिया है जो कि स्वर्ण गरीब व्यक्ति को भी अंतरिम राहत देगा।

Responses

Leave your comment