लंगूर और श्वान परिवार का अनोखा प्यार बना चर्चा का विषय

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा) :: ताजनगरी आगरा में एक लंगूर और दो श्वान के पिल्लों के बीच पनपा प्यार चर्चा का विषय बना हुआ है। एक लंगूर श्वान के दो पिल्लों को मां की तरह प्यार करता है। लंगूर और श्वान के दोनों पिल्ले कभी आपस मे अठखेलियां करते हैं तो कभी लंगूर मां की तरह अपनी गोद में बैठा उन्हें प्यार करता है।

इंसान में भले ही एक दूसरे के लिए वैमनस्य हो लेकिन जानवरों में आज भी एक दूसरे के प्रति प्यार नजर आता है।

आपको बता दें कि आगरा के कमला नगर पार्क में एक लंगूर को बंदरो के आतंक के लिए रखा गया है। पार्क में रहने वाला लंगूर श्वान के दो पिल्लों को बेहद प्यार करता है और इतना ही नहीं उनके साथ अठखेलियां करता तो कभी उनको खाना भी खिलाता है। खेल-खेल में कभी लंगूर आगे भागता है तो कभी पिल्ले भी उसके पीछे भागते हैं, कभी दोनों उसकी गोद में आकर बैठ जाते हैं। लंगूर और श्वान के दोनों पिल्लों का प्यार पूरी कॉलोनी में चर्चा का विषय बना हुआ है।कॉलोनी में रहने वालों ने बताया कि कॉलोनी के पार्क में कुछ महीने पहले एक श्वान ने दो बच्चों को जन्म दिया था। जब से ही ये दोनों पिल्ले लंगूर के साथ खेलते और अठखेलियां करते हैं और इतना ही नही लंगूर भी दोनो पिल्लों को मां की तरह प्यार करता है। लोगों का कहना है कि इंसान भले ही इंसान से प्यार ना करता हो और वैमनस्यता ज्यादा फैल रही है लेकिन यहां जानवरों में एक दूसरे के प्रति प्यार वैमनस्यता पर भारी पड़ रहा है। पार्क में रहने वाला लंगूर दोनों पिल्लों को मां की तरह पालता ही नहीं अपितु उन्हें अपना निवाला भी खिलाने से नहीं चूकता।

Responses

Leave your comment