30 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 28.04.2023) :: आपको अवगत कराया जा रहा है कि विगत 35 वर्षों से लगातार राजपुर चुंगी राजेश्वर मंदिर शमशाबाद रोड आगरा क्षेत्र में भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी क्षेत्र में भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार शाम 4:00 स्थान भगवान परशुराम आश्रम पार्क 100 फुटा इंदिरापुरम शमशाबाद रोड से भव्य एवं सुंदर कार्यक्रम विधि विधान पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ होगा। इसके बाद पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा संस्थापक शोभायात्रा में आये सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार करेंगे। शोभायात्रा की अध्यक्षता संयुक्तरूप से सांसद हरद्वार दुबे व भागवताचार्य भगवान दास शास्त्री करेंगे।

शोभायात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन संत श्री केशवानंद जी महाराज एवं लोकेशानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी के विधायक योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा उपाध्याय अध्यक्ष जिला पंचायत हाथरस, सांसद एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक बेबी रानी मौर्य, विजय शिवहरे सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहेंगे।

प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप रावत ने बताया कि शोभायात्रा में 21 झांकियां, चार बैंड, तोरण द्वार एवं शोभायात्रा में आने वाले सभी अतिथियों के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित ऋषि उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह भगवान परशुराम जी की आरती उतारी जाएगी और मार्ग में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा मीठे व ठंडे जल, खानपान की व्यवस्था की जाएगी। प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment